एमजी हेक्टर की जगह ब्रेज़ा मिलने पर पति का गुस्सा पत्नी पर निकला, महिला ने थाने पहुंचकर उजागर किया सच
ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दहेज प्रताड़ना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर मारपीट की गई। जब उसने इस बात का विरोध जताया तो उसे घर से निकाल दिया। लेकिन पीड़िता को पति का ऐसा सच पता चला कि वह थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। ग्वालियर की महिला थाने में एक महिला ने अपने ससुराल जनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल में दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करते हैं। पति भी उसे छोटी-छोटी बातों पर पीटता है। इतना ही नहीं वह यह सब कुछ काफी समय से झेल रही थी। फिर पीड़िता को पति का चौंकाने वाला सच पता चला। उसका कहना है कि उसके पति के अपनी ही ममेरी बहन के साथ नाजायज संबंध है। इसके चलते उसका रिश्ता खराब हो रहा है।
शादी में पिता ने खर्च किए 70 लाख
थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2023 को ग्वालियर के ही गोल पहाड़िया पर हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा लगभग 70 लाख रुपए का खर्च किया था। पिता ने शादी में 15 लाख रुपए नगद, एक ब्रेजा कार, सोने चांदी की जूलरी, सहित घर गृहस्थी के पूरा सामान दिया था। ताकि उनकी बेटी को किसी चीज की कमी न रहे। लेकिन जब वह अपने ससुराल पहुंची तो जिंदगी का ना सोचा सच सामने आया।
दहेज के तानों के साथ हुआ स्वागत
ससुराल वालों ने नई बहू का स्वागत फूलों की जगह दहेज के ताने के साथ किया। सास ससुर अक्सर उसे कम दहेज लाने के लिए कोसते रहते थे। पीड़िता का कहना है कि सास ससुर छोटी छोटी बातों पर नुक्स निकालकर झगड़ा करते थे। कई बार नौबत मारपीट तक भी पहुंची। लेकिन जैसे तैसे बातों का निपटारा किया गया। जब पीड़िता ने यह बात पति को बताई तो उसने हमदर्दी की जगह उल्टी बातें सुनाना शुरू कर दिया।
पति की बातों और सच ने दी गहरी चोंट
पति का कहना रहा कि तेरे पिता ने दहेज कम दिया तो अब में क्या करूं। इतना ही नहीं पति ने कहा कि मुझे एमजी हेक्टर कार चाहिए थी। पर तुम्हारे पिता ने ब्रेजा दे डाली। कार देने की बात को लेकर पीड़िता से मारपीट भी गई। पीड़िता सब सहकर भी चुप रही। लेकिन जब पति कि काली करतूत पीड़िता के सामने आने लगी। तो वह खामोश नहीं रह पाई।
ममेरी बहन से चल रहा अफेयर
पीड़िता ने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके ससुराल ने एक लड़की रहती है। उसको, पति के मामा से गोद लिया गया है। उस लड़की का पति के साथ गलत संबंध चल रहा है। पीड़िता ने दोनों को अपने ही बेडरूम में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। जब उसने यह बात घरवालों को बताई तो उन्होंने उसे ही भला बुरा कह डाला। साथ ही पति ने मारपीट भी कर डाली। घरवालों ने उसके खाने पीने पर भी पाबंदियां लगाने लगे। जब महिला ने इन सबका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह