युवती की सुरक्षा के लिए बजरंगी ने किया तुरंत कदम, फरदीन खान पर भीड़ का हमला, गैरेज में घटी घटना ने मचाई खलबली
उज्जैन: नवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश में जगह गरबा का आयोजन हो रहा है। उज्जैन में आयोजित गरबा के दौरान एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के साथ छेड़छाड़ की है। इसे लेकर बवाल हो गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी है।
ये है मामला
दरअसल, मुस्लिम युवक ने फोन करके युवती को अपने गैरेज में बुलाया और छेड़छाड़ करने लगा। समय रहते बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। वहीं मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक की जमकर धुलाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
गरबा देखने गई थी युवती
यह घटना नीलगंगा चौराहा के पास की है। कल रात गरबा देखने गई एक युवती से उसके परिचित युवक ने ही छेड़छाड़ की कोशिश की। युवती की चीख पुकार सुनकर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए फरदीन खान नामक युवक से दोस्ती हुई थी। 25 सितंबर की रात जब वह गरबा देखने जा रही थी, तब फरदीन ने उसे फोन करके नीलगंगा चौराहा पर न्यू उज्जैन मोटर्स गैरेज पर बुलाया। जब युवती उससे मिलने पहुंची, तो फरदीन उसे अपने गैरेज के अंदर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बचाया
युवती के जोर से चिल्लाने पर पास से गुजर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्की राठौर और लवेश सोनी वहां पहुंचे। उन्होंने युवती को फरदीन के चंगुल से बचाया । इसके बाद वे दोनों फरदीन को लेकर नीलगंगा थाने पहुंचे, जहां पीड़िता ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि जब फरदीन को थाने लाया जा रहा था, तब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज