बड़ामलहरा पुलिस ने नपाध्यक्ष पुत्र सहित 13 जुआरी पकड़े गए
48,350 रुपये नकद और 13 मोबाइल बरामद, देर रात तक चली कार्यवाही
छतरपुर। बड़ामलहरा थाना पुलिस ने देर शाम नगर परिषद अध्यक्ष निशा आनंद सिंह के दफ्तर के पास चल रहे जुआ के फड़ पर छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की इस अचानक दबिश से मौके पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से कुल 13 आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें नगर परिषद अध्यक्ष निशा आनंद सिंह का पुत्र रोहित सिंह, दीपेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह बुंदेला, मनी अग्रवाल, पप्पू साहू, अजय सिंह परमार, शिवम राजा, शिवाजी सिंह, अनुज राजा, अनमोल सिंह परमार, सौरभ प्रताप सिंह, अरमान बुंदेला और देवराज सिंह शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48,350 नकद राशि और 13 मोबाइल फोन जप्त किए हैं। हालांकि शुरुआती चरण में पुलिस ने घटना की जानकारी देने से परहेज किया और आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए। बाद में थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने जप्ती की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार देर रात तक चली इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया। वहीं पूरे नगर में इस बात की चर्चा रही कि बड़ामलहरा पुलिस ने लाखों के जुए पर बड़ी कार्रवाई की है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत