जिला अस्पताल बना अखाड़ा, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
छतरपुर। जिला अस्पताल छतरपुर एक बार फिर चर्चा में है। यहां आए दिन हो रहे विवादों और मारपीट की घटनाओं ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला अस्पताल की तीसरी मंजिल का है, जहां दो महिलाओं के बीच जमकर गुथमगुथ्थी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
सूत्रों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला करती नजर आईं। मौके पर मौजूद लोग उन्हें छुड़ाने का प्रयास करते दिखे, लेकिन स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक घायल युवक भी मारपीट में शामिल हो गया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर और भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद दोनों महिलाएं वहां से मरीज को लेकर फरार हो गईं। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह