बॉबी राजा गठेवरा ने जन्मदिन को बनाया सेवा और संस्कार का पर्व
छतरपुर। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बॉबी राजा गठेवरा ने अपने जन्मदिवस को सामान्य तरीके से नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और समाजसेवा के कार्यों को समर्पित करते हुए विशेष रूप से मनाया। उन्होंने दिन की शुरुआत निर्वाणा फाउंडेशन पहुंचकर की, जहां उन्होंने बच्चों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया।
इसके पश्चात बॉबी राजा गठेवरा हनुमान टौरिया स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों का पूजन कर चारे का वितरण किया और गौसेवा का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि सेवा और संस्कार ही जीवन का सच्चा आधार हैं, जन्मदिन जैसे अवसर हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने का अवसर देते हैं। इसी क्रम में वे जिला अस्पताल परिसर स्थित वृद्धाश्रम भी पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों के चरणस्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और फल एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया। वृद्धजनों ने उन्हें दीर्घायु एवं सफल जीवन का आशीर्वाद दिया। दिनभर जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का उन्हें बधाई देने का तांता लगा रहा।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह