36वीं क्षेत्रीय मलखंब प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
महाकौशल प्रांत ने बाल वर्ग में मारी बाजी, मालवा प्रांत रहा किशोर व तरुण वर्ग में विजेता
छतरपुर। विद्या भारती मध्य क्षेत्र द्वारा आयोजित 36वीं क्षेत्रीय मलखंब प्रतियोगिता का समापन सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिंचाई कॉलोनी छतरपुर में हुआ। यह प्रतियोगिता 25 एवं 26 अक्टूबर 2025 को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुई, जिसमें महाकौशल प्रांत, मालवा प्रांत और मध्य भारत प्रांत के बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग भैया-बहनों में महाकौशल प्रांत की टीम विजेता रही, जबकि किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग में मालवा प्रांत ने विजेता का स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. प्रनीति चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के व्यवस्थापक रघुराज सिंह परिहार ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय समिति सदस्य एवं पर्यवेक्षक नचिकेता नारायण भावे तथा जिला सचिव मणिकांत गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन संस्था के प्राचार्य कृष्णकांत खरे द्वारा किया गया और संचालन मधुरिमा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी जयेंद्र सिंह चौहान ने दी।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह