सीलोन चौकी को न हटाने ग्रामीणों ने की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर। सोमवार को सीलोन, कांबर, भुसोल, मझोटा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने सीलोन चौकी को न हटाने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों में मानवेन्द्र सिंह मोनू राजा, लोकेन्द्र वर्मा, परमलाल मिश्रा, कांबर सरपंच लक्ष्मण सिंह बुंदेला, हरिराम रैकवार सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1981 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह द्वारा इस क्षेत्र में बढ़ते अपराध और डाकुओं के आतंक को देखते हुए सीलोन चौकी की स्थापना कराई गई थी। उस समय बड़ी वारदात में सात ग्रामीणों की हत्या हुई थी, जिसके बाद क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चौकी का निर्माण हुआ। चौकी स्थापित होने के बाद से ही इलाके में अपराधों में कमी आई और लोगों को सुरक्षा की भावना मिली।
अब प्रशासन द्वारा सीलोन चौकी को झमटुली में विस्थापित किए जाने की योजना बनाई जा रही है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि झमटुली में नई चौकी बनाना स्वागत योग्य है, परंतु सीलोन में स्थित पुरानी चौकी को हटाया न जाए। चूंकि सीलोन के आसपास का क्षेत्र जंगली है और पुलिस की उपस्थिति से लोग निर्भय रहते हैं। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से क्षेत्र की भौगोलिक एवं सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सीलोन चौकी को यथावत रखने की मांग की है।
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने