चक्रवाती तूफान मोंथा का खौफ! विशाखापट्टनम हवाई अड्डे की 32 फ्लाइट्स हुईं कैंसिल
डेस्क: चक्रवाती तूफान मोंथा (Cyclone Montha) की वजह से आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और ओडिशा (Odisha) के तटीय इलाके (Coastal Areas) काफी प्रभावित होंगे. इसके आने से पहले चेन्नई में कई राहत केंद्र बनाए गए हैं. अब तूफान को देखते हुए मंगलवार को विशाखापट्टनम हवाई अड्डे (Visakhapatnam Airport) से संचालित होने वाली कुल 32 उड़ानें रद्द (Flights Cancelled) कर दी गईं.
रिपोर्ट के मुताबिक विशाखापट्टनम हवाई अड्डे के निदेशक एन. पुरुषोत्तम ने कहा कि 27 अक्टूबर को एअर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें रद्द कर दी गई थीं. उन्होंने कहा, ”हम हर दिन 30 से 32 उड़ानें संचालित कर रहे हैं, जिनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों शामिल हैं. आज वे सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.” उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे ने भारतीय विशाखापट्टनम प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान से बचाव के लिए सावधानियां बरती हैं, जिसमें चक्रवात से पहले और बाद के चरण शामिल हैं.
इसी तरह, विजयवाड़ा हवाई अड्डे ने 16 फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं, लेकिन पांच फ्लाइट्स संचालित कीं. विजयवाड़ा हवाई अड्डे के निदेशक लक्ष्मीकांत रेड्डी ने कहा, ”कल (सोमवार) विशाखापट्टनम के लिए केवल एक उड़ान रद्द हुई थी, लेकिन आज दिल्ली और मुंबई सहित देश भर के कई जगहों के लिए 16 उड़ानें रद्द कर दी गईं.”
रेड्डी के अनुसार, एयरलाइनों ने मंगलवार के लिए परिचालन स्थगित करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि बुधवार की उड़ानों के संचालन के बारे में शाम तक स्थिति स्पष्ट हो सकती है. इसी तरह, तिरुपति हवाई अड्डे पर चार उड़ानें रद्द कर दी गईं. इस बीच, एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे जोन में 27 अक्टूबर और मंगलवार को कुल 120 ट्रेनें रद्द कर दी गईं.
बता दें कि एनडीआरएफ ने चक्रवात मोंथा को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों के लिए बचाव कर्मियों की 45 टीम तैनात की हैं. मोंथा मुख्य रूप से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा को प्रभावित करेगा तथा इसके कारण झारखंड और तमिलनाडु में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?
सरकार बोली- आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान; CJP को चार बार दिया न्योता
कांग्रेस ने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से मांगा जवाब, जयराम रमेश का तीखा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव
साडा क्षेत्र में आएगा बड़ा निवेश, ग्वालियर को मिलेगा टेक हब का दर्जा