खजुराहो हवाई अड्डे पर बकाया है साढ़े 46 लाख से अधिक का संपत्ति कर
जारी हुआ कुर्की का नोटिस, एक सप्ताह में संयुक्त टीम करेगी कार्रवाई
छतरपुर। खजुराहो हवाई अड्डे पर पिछले लगभग दो दशक का साढ़े 46 लाख से अधिक रुपये संपत्ति कर बकाया होने के चलते नगर परिषद ने विमानतल प्रबंधन को कुर्की का नोटिस जारी किया है। विमानतल निदेशक और विशेष कार्याधिकारी को अंतिम सूचना देकर चल संपत्ति जब्त कर विक्रय करने का अल्टीमेटम दिया गया। बताया गया है कि नगर पालिका अधिनियम 1की धाराओं के तहत कार्रवाई प्रस्तावित है, और एक सप्ताह के भीतर एसडीएम व पुलिस की संयुक्त टीम एक्शन लेगी।
प्रप्त जानकारी के मुताबिकक लंबे समय से विमानतल प्रबंधन, घाटे और छूट की मांग का हवाला देकर यह भुगतान टाल रहा था, लेकिन अब नगर परिषद खजुराहो के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने विमानतल निदेशक एवं विशेष कार्यकारी अधिकारी आभाष कुमार गोस्वामी को 15 दिनों के भीतर बकाया 46 लाख 73 हजार 656 रुपये कर जमा करने की अंतिम मोहलत दी थी। करीब 20 रिमाइंडरों के बावजूद भुगतान न होने के बाद 6 अक्टूबर को कुर्की का नोटिस जारी किया गया, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। नोटिस की तामीली के बाद भी प्रबंधन ने राशि जमा नहीं की, इसलिए मुख्य नगर अधिकारी ने राजनगर एसडीएम और थाना प्रभारी को पत्र भेजकर कानून व्यवस्था बनाए रखने व बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। राजनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि हमारी संयुक्त टीम एक सप्ताह में एयरपोर्ट की संपत्ति कुर्क कर उसके विक्रय से बकाया वसूलेगी। हालांकि विमानतल प्रबंधन ने भारत सरकार के उपक्रम होने, घाटे और उच्च प्राधिकारी को पत्र भेजने का तर्क देकर छूट की मांग की थी लेकिन नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर