भ्रष्ट ठेकेदार के आगे नतमस्तक है लोक निर्माण विभाग...!
नौगांव। नगर से उत्तरप्रदेश की सीमा की ओर जाने वाले नौगांव-नैगुवां मार्ग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। लगभग 5.6 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण दो वर्ष पूर्व छतरपुर के एक ठेकेदार द्वारा किया गया था, लेकिन गुणवत्ता इतनी खराब रही कि निर्माण के तुरंत बाद ही यह गड्ढों में तब्दील हो गई। शासन के नियमों के अनुसार ठेकेदार को पांच वर्ष तक रखरखाव का दायित्व था, लेकिन दो वर्षों में ही विभाग को कई बार मरम्मत करनी पड़ी। ठेकेदार को नोटिस जारी करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ, और अब विभागीय कर्मचारी स्वयं गड्ढे भर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने सीमेंट और मुरम भरकर सड़क के गड्ढों को ठीक करने का प्रयास किया। यह कार्य ठेकेदार की जिम्मेदारी होने के बावजूद विभाग द्वारा किया जा रहा था। हालांकि विभागीय इंजीनियर रामदत्त मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि ठेकेदार को कई नोटिस दिए गए लेकिन वह कार्य करने नहीं आया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ नौगांव शुभम मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार द्वारा विभाग की बदनामी कराई जा रही है और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों का कहना है कि विभाग के कुछ अधिकारी ठेकेदार से मिलकर रखरखाव के बिलों में हेराफेरी करते हैं, जबकि कार्य विभागीय कर्मचारियों से करवाया जाता है। नगरवासियों ने सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर