खजुराहो का आयुरग्राम बना प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा केंद्र
खजुराहो। रनेह वाटरफॉल रोड पर स्थित आयुरग्राम इन दिनों पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में प्राकृतिक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह केंद्र प्राकृतिक चिकित्सा, वनस्पतियों की पहचान और आयुर्वेदिक उपचार पद्धति में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए उज्जवल भविष्य के अवसर प्रदान कर रहा है। यहाँ प्रतिदिन युवाओं को नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें पंचकर्म और शिरोधारा जैसी विभिन्न आयुर्वेदिक थेरेपी का सरल और वैज्ञानिक ढंग से व्यावहारिक ज्ञान कराया जाता है।
खजुराहो के रनेह वाटरफॉल रोड स्थित आयुरग्राम में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण गतिविधि दर्ज की गई। केरल से आए विशेषज्ञ कृष्णा प्रसाद एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रतिदिन युवाओं को नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। श्री मतंगेश्वर सेवा समिति, दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर एवं खजुराहो डेवलपमेंट एसोसिएशन के पंडित सुधीर शर्मा ने न्यूजीलैंड से आए इस्कॉन के योग एवं अध्यात्म प्रेमी जॉन रिचर्ड (स्वामी यशोदा दुलाल) को खजुराहो के मंदिरों का दर्शन कराने के बाद आयुरग्राम पहुँचाया। आयुरग्राम में प्राकृतिक चिकित्सा का अनुभव लेने के पश्चात जॉन रिचर्ड ने इस केंद्र की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के युवाओं के लिए यह केंद्र अत्यंत मूल्यवान है। प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सीखने और आगे बढऩे का इससे बेहतर स्थान और कुछ नहीं हो सकता। प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में आयुरग्राम न केवल खजुराहो, बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए स्वास्थ्य, ज्ञान और रोजगार का नया मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर