जनपद सीईओ गौशालाओं में क्षमता अनुसार पशुओं को शिफ्ट कर मॉनिटरिंग और आवश्यक व्यवस्थाएं करें: कलेक्टर
कलेक्टर ने छात्रावास निरीक्षण में पाई गई कमियों के निराकरण करने के दिए निर्देश
अभियान चलाकर 50 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया, डीएफओ सर्वेश सोनवानी, एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने कहा कि सभी सीईओ गौशालाओं के मेंटिनेंस, सीसीटीवी कैमरे, क्षमता अनुसार पशुओं की संख्या, भूसे आदि के लिए मिलने वाले अनुदान आदि कार्य सुनिश्चित करें एवं पशुओं का स्वास्थ्य चेकअप निरंतर हो।
कलेक्टर ने सीएमएचओ को स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत किए गए ट्रीटमेंट निदान का पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी छात्रावासों का निरीक्षण करें और पाई गई कमियों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।
कलेक्टर ने एलडीएम को बैंकों से लोन वितरण के संबंध निरंतर फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएलसीसी और कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के बिंदुओं के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनपद सीईओ को रोड रेस्टोरेशन के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हाउस, सीएम मॉनिट एवं राजस्व के कंटेंप्ट केसेस की लंबित शिकायतों के प्रतिवेदन भेजने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जनपद एवं निकायों में आधार से समग्र ई-केवाईसी में प्रगति की समीक्षा की जिसके लिए छतरपुर सीईओ एवं सीएमओ हरपालपुर एवं बिजावर को विशेषरूप से प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही विभागों से भूमि आवंटन हेतु लंबित फाइलों को निकायों के सीएमओ बारीगढ़, चंदला, घुवारा को जल्द से जल्द भेजने के निर्देश दिए।
समय सीमा से बाह्य प्रकरण पर तहसीलदार ग्रामीण एवं सीएमओ खजुराहो पर पेनल्टी अधिरोपित
कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी में समय सीमा से बाहर प्रकरण होने पर तहसीलदार ग्रामीण पर 1 हजार रुपए एवं सीएमओ खजुराहो पर 250 रुपए की पेनाल्टी अधिरोपित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एक बगिया मां के नाम अभियान के कार्यों की समीक्षा करते हुए विशेषरूप से छतरपुर, लवकुशनगर, राजनगर एवं गौरिहार सीईओ को कार्यों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिसमें तार फेंसिंग, वृक्षारोपण, गड्ढे निर्माण आदि कार्यों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने एक बगिया मां के नाम एवं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के कार्य में खराब प्रगति पर छतरपुर जनपद सीईओ को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायतों में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार्य में गति बढ़ाने के निर्देश दिए एवं एसडीएम को सक्षम आंगनवाडी भवनों में किए गए कार्यों के वेरिफिकेशन करने के भी निर्देश दिए।
केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट में भू अर्जन एवं सागर कबरई के पैकेज 3 एवं 4 के पेमेंट बढ़ाने के निर्देश
कलेक्टर ने निर्माणरत मेडिकल कॉलेज, लवकुशनगर बायपास आदि कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के भू अर्जन में तेजी लाने एवं सागर कबरई के पैकेज 3 एवं 4 के पेमेंट बढ़ाने के भी संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेंशन अभियान के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, डीआरसीएस को निर्देशित किया। ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग को स्वीकृति के विरुद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी अभियान चलाकर 50 दिवस से अधिक की शिकायतें प्राथमिकता से बंद कराएं और अपनी ग्रेडिंग सुधारे। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, महिला बाल विकास विभागों आदि विभागों को विशेषरूप से निर्देशित किया। साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ई-एचआरएमएस पर सभी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को ऑनबोर्ड कराएं।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर