अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
थाना गौरिहार पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गौरिहार इटौरा रोड में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान इटौरा रोड पहुंची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेही को पकड़ा। तलाशी लेने पर अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिला, बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपी उदयभान द्विवेदी पिता रामशरण द्विवेदी निवासी गौरिहार, जिला छतरपुर के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, अवैध हथियार जैसे 17 अपराधों में लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक संदीप दीक्षित , उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मरकाम, आरक्षक अनिल शर्मा, अनिल यादव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर