कलेक्टर ने आवश्यक तैयारियों के संबंध में बैठक की
कलेक्टर-एसपी ने सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद एवं लॉ एण्ड ऑर्डर के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में प्रस्तावित 08 दिसम्बर को विभागीय समीक्षा एवं 09 दिसंबर 2025 को अन्य विभागों की समीक्षा सहित आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के संबंध में सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
08 दिसम्बर 2025 को खाद्य नागरिक आपूर्ति, वाणिज्यिक कर, पशुपालन एवं डेयरी विकास, नगरीय विकास तथा आवास, जनजातीय कार्य अनुसूचित जाति विकास एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा बैठक एवं 09 दिसंबर 2025 को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा एवं कैबिनेट बैठक का आयोजन प्रस्तावित है।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहें। साथ ही कानून, यातायात एवं लॉ एण्ड ऑर्डर के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने खजुराहो में समन्वय के लिए कंट्रोल रूम एवं हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, डीएफओ सर्वेश सोनवानी, एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, एएसपी आदित्य पटले, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।