ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में बड़ा झटका, 69 टेस्ट का सिलसिला खत्म, स्टार खिलाड़ी बाहर
क्रिकेट | ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट की शुरुआत अपने एक विस्फोटक फैसले के साथ की है. उसका विस्फोटक फैसला टीम के अनुभवी स्पिनर नाथन लायन को लेकर रहा, जिन्हें उसने गाबा टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस के दौरान बताया कि नाथन लायन की जगह टीम मे माइकल नेसर को शामिल किया गया है. नाथन लायन के टीम से ड्रॉप होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में 69 टेस्ट का सिलसिला भी टूट गया |
13 साल बाद घरेलू टेस्ट से नाथन लायन ड्रॉप
69 टेस्ट के सिलसिले से यहां मतलब उन घरेलू टेस्ट से है, जिसमें नाथन लायन लगातार ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं. दिसंबर 2011 में शुरू हुए नाथन लायन के टेस्ट करियर में ये सिर्फ दूसरी बार है, जब उन्हें घरेलू टेस्ट से ड्रॉप किया गया. आखिरी और पहली बार लायन को घरेलू टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप करने का फैसला 13 जनवरी 2012 को भारत के खिलाफ लिया गया था. और, अब 13 साल बाद उन्हें फिर से घरेलू टेस्ट से ड्रॉप किया गया है. 13 जनवरी 2012 से लेकर 4 दिसंबर 2025 के बीच बीते 5082 दिनों में ही नाथन लायन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 69 घरेलू टेस्ट खेले हैं |
पिछले 3 में से 2 टेस्ट मिस किए, दोनों डे-नाइट टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया के खेले पिछले 3 टेस्ट में ये दूसरा है, जिसे नाथन लायन ने मिस किया है. हैरानी की बात ये है कि जो दोनों टेस्ट उन्होंने मिस किए हैं, वो पिंक बॉल टेस्ट रहे हैं. नाथन लायन ने अब तक खेले 13 पिंक बॉल टेस्ट में 25.62 की औसत से 43 विकेट झटके हैं. पिंक बॉल से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में उनसे आगे सिर्फ मिचेल स्टार्क ही हैं |
पिंक बॉल टेस्ट ही नहीं, गाबा पर भी झटके विकेट, फिर भी ड्रॉप
गाबा, जहां ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल टेस्ट खेला जा रहा है, उस मैदान पर भी नाथन लायन वॉर्न और मैक्ग्रा के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. गाबा पर उन्होंने 52 टेस्ट विकेट चटकाए हैं.इन आंकड़ों के देखने के बाद ऑस्ट्रेलिया को उन्हें ड्रॉप करने का फैसला थोड़ा चौंकाने वाला जरूर है |
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन विवाद पर बढ़ी कानूनी हलचल, CJI को लिखे पत्र में रखी गई अहम दलीलें