सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी, बेगा-सहरिया-भारिया बटालियन में शामिल होंगे नए होम गार्ड्स
भोपाल | मध्य प्रदेश में आज होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का 79वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. राजधानी भोपाल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए. कार्यक्रम में सीएम ने जवानों की सलामी लेकर उनका मनोबल बढ़ाया है. इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशवासियों को सुरक्षा और जागरूकता के बारे में कई संदेश भी दिए.
सिंहस्थ के लिए होगी 5 हजार होग गार्ड्स की भर्ती
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होम गार्ड्स के 79वें स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी. बेगा, सहरिया और भारिया की विशेष बटालियन बनाई जाएगी.
उन्होंने मुख्यमंत्री अदम्य साहस पुरस्कार की घोषणा करते हुए बताया कि हर साल यह पुरस्कार जवानों को दिया जाएगा और 10 टीम को 51-51 हजार रुपए का सम्मान दिया जाएगा. सीएम ने अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर देवालय में होमगार्ड जवानों को प्रथमिकता दी जाएगी और सरकार होमगार्ड के जवानों को स्थाई आवास उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी. साथ ही उन्होंने दो महीने के सेवा बाध्यकाल को समाप्त करने की घोषणा भी की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड्स की भूमिका को नमन है. होमगार्ड न पुलिस से कम हैं और न पुलिस से अलग हैं. जहां जरूरत पड़ती है, वहां होमगार्ड हमेशा मौजूद रहते हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान होमगार्ड्स ने जलदूतों की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पिछले साल होमगार्ड्स ने 5 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई है.
होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा बल का रहता है योगदान
होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा बल राज्य में आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, दुर्घटनाओं में सहायता और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं. स्थापना दिवस का उद्देश्य उनके साहस, सेवा भावना और समर्पण को सम्मान देना है.
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह