अगले 3 दिनों में छत्तीसगढ़ में और गिरेगा पारा, शीतलहर ने बढ़ाई चिंता, पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर रखा है. पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है. वहीं, शीतलहर से कंपकपी बढ़ गई है. लोग राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे
छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से लुढ़क रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश में पारा सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे है. पठारी क्षेत्र मैनपाट, सामरीपाट और लहसुनपाट के पारा में तेजी से नीचे गिर रहा है.
अंबिकापुर सबसे ज्यादा ठंडा
24 घंटे में प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रायपुर 11.5 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा में 8.6 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 9.2 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
शीतलहर का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 3 दिनों के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है. आज प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर की वजह से कंपकंपी बढ़ सकती है. आज गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़ छुईखदान गंडाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी, बालोद और कोरबा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है.
झंडू कुमार के ऐतिहासिक कांस्य पर देशभर में खुशी, पीएम मोदी ने कहा- भारत को किया गौरवान्वित
भारतीय टीम में वापसी को लेकर अश्विन का बड़ा दावा, शमी-भुवनेश्वर की तुलना चर्चा में
पटना दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन और चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
छात्र आंदोलन के बीच बिहार बंद, ड्रोन निगरानी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
निवेशकों के लिए खुशखबरी! जुनिपर ग्रीन एनर्जी ला रही है बड़ा आईपीओ
मौत की फैक्टरी बना पटाखा यूनिट, विस्फोट के बाद सामने आई लापरवाही की कहानी
25 दिनों से जारी धरने ने पकड़ी रफ्तार, मध्य प्रदेश के 20 जिलों में छात्र आंदोलन
डीपफेक वीडियो पर सख्त हुए पीयूष गोयल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बीमारी के चलते शबाना आजमी ने छोड़ा विरोध प्रदर्शन, स्वाइन फ्लू की हुई पुष्टि