छत्तीसगढ़ में बर्फीली हवाओं का तांडव, अगले 3 दिन और गिरेगा पारा...घर से निकलने से पहले पढ़ें ये अपडेट
CG Weather Update: जनवरी की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और अधिक बढ़ेगी.
मौसम विभाग के ताजा मौसम सारांश में बताया गया है कि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ पॉकेट क्षेत्रों में पहले ही घना कोहरा देखने को मिला है. प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. यह दर्शाता है कि सरगुजा संभाग और उससे लगे इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है।
इन जिलों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती और रायगढ़ जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है. वहीं रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है.
रायपुर में धुंध, तापमान सामान्य के आसपास
राजधानी रायपुर (raipur weather) के लिए स्थानीय पूर्वानुमान में आज सुबह से धुंध छाया है. यहां अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब है.
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह