7 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पीएनबी के पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
छतरपुर। जिले के थाना सिविल लाइन पुलिस ने सात वर्ष पुराने धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वर्ष 2018 में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार चल रहे तत्कालीन पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में इस गिरफ्तारी का खुलासा किया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के निवासियों की शिकायत पर वर्ष 2018 में बैंक में अवैध तरीके से फर्जी खातों में राशि ट्रांसफर करने के संबंध में दो अलग-अलग धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए थे।
विवेचना के दौरान पता चला कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर फर्जी खातों में राशि ट्रांसफर की थी, जिससे धोखाधड़ी का अपराध सिद्ध हुआ। लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश जारी थी और उसके मूवमेंट की जानकारी एकत्र की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेंद्र कुमार दास (ए.के. दास) पुत्र महाकांत लाल दास, निवासी जिला मधुबनी (बिहार), वर्तमान में जिला सतना में रहने वाले के रूप में हुई है। आरोपी को रिमांड पर लिया जा रहा है और विवेचना जारी है।
उक्त कार्रवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र सोनी, सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह, आरक्षक धीरेंद्र राजावत तथा जिला सागर कोतवाली से प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार सहित पुलिस टीम शामिल रही।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह