अंबिकापुर और जगदलपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच जारी
CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और अंबिकापुर जिला कोर्ट को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं.
जगदलपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
आज जगदलपुर जिला सत्र न्यायालय के ऑफिशल मेल पर धमकी भरा मेल आने से हड़कंप मच गया है.
इस मेल में जिला सत्र न्यायालय के अंदर बम होने की बात लिखी गई है. इस मेल के मिलते ही पूरे जिला सत्र न्यायालय परिसर में अफरा तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर बस्तर के एसपी सलभ सिन्हा और बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंची. बम निरोधक दस्ता की टीम द्वारा लगातार परिसर के कोने कोने में जांच की जा रही है.
बस्तर एसपी सलभ सिन्हा का कहना है कि ऑफिशल मेल को चेक किया गया है हालांकि यह मेल कहां से आई है इसकी जानकारी साइबर के माध्यम से लगाई जा रही है, हालांकि अभी न्यायालय में स्थिति सामान्य है.
फिलहाल इस मेल के बाद न्यायालय में मौजूद स्टॉफ और वकीलों में दहशत का माहौल व्याप्त है, और सभी न्यायालय के अंदर से बाहर निकल गए है.
अंबिकापुर के लिए भी आया मेल
जगदलपुर के अलावा अंबिकापुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया. मेल के जरिए मिली धमकी के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है. परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है.
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात