युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर " मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि युवाओं को अधिक से अधिक कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में नए-नए उद्योग स्थापित होने जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने महानदी भवन मंत्रालय में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों के आयोजन के निर्देश भी दिए। बैठक में विभागीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव विकासशील सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
आईटीआई के आधुनिकीकरण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए तकनीकी संस्थानों का आधुनिकीकरण जरूरी है। आईटीआई के उन्नयन से युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण मिलेगा और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने सीएसएसडीए एवं राज्य परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी के एकीकरण के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिलों में सहायक निदेशक एवं सहायक परियोजना अधिकारियों की युक्तियुक्त पदस्थापना, प्रशिक्षण केंद्रों में आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशिक्षित युवाओं से फीडबैक के लिए विकसित मॉड्यूल को और सशक्त करने के निर्देश दिए गए।
अब तक लाखों युवाओं को मिला प्रशिक्षण
अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत वर्ष 2013 से अब तक 4 लाख 90 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 2 लाख 71 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। वर्तमान में राज्य में 356 प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाएं और 207 पंजीकृत कोर्स संचालित हैं।
केंद्र योजनाओं से मिलेगा बड़ा निवेश
प्रधानमंत्री सेतु योजना के तहत हब-एंड-स्पोक मॉडल पर 6 क्लस्टर का चयन किया गया है, जिससे आईटीआई के आधुनिकीकरण हेतु लगभग 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। इसके अलावा पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के युवाओं और आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी कौशल प्रशिक्षण से जोड़ा जा रहा है।
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन विवाद पर बढ़ी कानूनी हलचल, CJI को लिखे पत्र में रखी गई अहम दलीलें
काजल अग्रवाल ने सुनाया अनोखा फैन मोमेंट, टैटू दिखाने की हरकत ने किया हैरान