कांग्रेस कार्यक्रम में दिग्विजय की मौजूदगी पर सवाल
भोपाल| कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे. वे यहां किसान महापंचायत करने आए हैं. राहुल गांधी के दौरे के साथ ही सूबे की सियासत गरमा गई है. वहीं राहुल गांधी के भोपाल आने के साथ ही दिग्विजय सिंह की कसम टूटती नजर आई. दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया था कि वे अब किसी भी राजनीतिक मंच पर नहीं बैठेंगे. लेकिन मंगलवार को राहुल गांधी के साथ स्टेज पर नजर आए|
राहुल गांधी के सामने टूटी कसम
दरअसल पिछले साल 28 अप्रैल को ग्वालियर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ था. इसमें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शामिल हुए थे. इस दौरान मंच पर बैठने को लेकर कार्यकर्ताओं में आपस में लड़ाई हो गई थी. जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा था कि आप लोग विवाद ना करें. मैं अब किसी भी राजनीतिक मंच पर नहीं बैठूंगा. केवल भाषण दूंगा|इस ऐलान के बाद वे सियासी मंच पर बैठे दिखाई भी नहीं दिए. लेकिन मंगलवार को राहुल गांधी के साथ वे मंच पर नजर आए|
‘INDIA गठबंधन के निर्विवाद नेता राहुल गांधी हैं’
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंन कहा, ‘यह बात साफ है कि पूरी तरह से यह समझौता भारत के हित में नहीं है, यह साबित हो चुका है कि पूरी तरह से यहां के किसानों के साथ अन्याय हुआ है|’वहीं INDIA गठबंधन के नेतृत्व को लेकर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर गठबंधन के निर्विवाद नेता राहुल गांधी हैं|
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह