परिवार में भरोसे का संकट, रिश्तों पर उठे सवाल
जबलपुर|तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनने के बावजूद भी तीन तलाक के मामले कम नहीं हो रहे हैं. ताजा मामला जबलपुर का हैं यहां पर व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेज कर एक शौहर ने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया. इस वॉइस मैसेज में पति ने केवल तलाक तलाक तलाक शब्द का इस्तेमाल किया और शादी का पवित्र बंधन खत्म कर दिया. पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ आधार ताल थाने में मामला दर्ज कराया है|
जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल मामला जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र का है जहां फरहीन अली नाम की महिला अपने पति वाहिद अली के साथ रहती है. 2010 में भानतलैया निवासी वाहिद अली खान के साथ फरीन अली का निकाह हुआ था. लेकिन पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था महिला ने अपने शौहर और ससुराल पक्ष पर शादी की बात से ही शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है|
पत्नी के फोन पर भेजा वॉइस मैसेज
महिला ने अपनी रिपोर्ट में पति वाहिद अली ससुर नजर अली के साथ ही पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक विवाद लंबा बढ़ता गया जिसके बाद दोनों अलग-अलग हो गए इसी बीच शौहर वाहिद अली ने अपनी पत्नी फरीन अली की बहन के मोबाइल पर व्हाट्सएप वॉइस मैसेज भेजा|
शौहर के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज
इस वॉइस मैसेज में तीन तलाक देने का जिक्र किया गया. शौहर ने तीन बार तलाक शब्द इस्तेमाल करके शादी का बंधन तोड़ दिया. पीड़ित महिला की शिकायत पर अधारताल थाना पुलिस ने विवाह पर अधिकार का संरक्षण अधिनियम के तहत शौहर अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश कर रही है|
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला