T20 World Cup: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिचेल सैंटनर का अनूठा डबल, अब तक सिर्फ छह खिलाड़ी कर सके हैं ऐसा
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट निकालने वाले आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं। मिचेल सैंटनर ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 26 गेंदों का सामना करते हुए चार छक्कों और दो चौकों के साथ 47 रन की पारी खेली। सैंटनर ने यह पारी उस समय खेली, जब कीवी टीम 84 के स्कोर तक अपने छह विकेट खो चुकी थी। यहां से सैंटनर ने कोल मैककोन्ची के साथ 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 168/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश की तरफ से अब तक सिर्फ छह ही खिलाड़ी 1,000 रन बनाने के साथ 100 विकेट हासिल कर सके हैं। इनमें सैंटनर के अलावा, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या और शादाब खान का नाम शामिल है।
आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने सात विकेट खोकर 168 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एलेन 13 गेंदों में चार बाउंड्री के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में टिम सीफर्ट (8) भी पवेलियन लौट गए।
कीवी टीम ने 34 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, लेकिन यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 75 के स्कोर तक पहुंचाया। फिलिप्स 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से टीम ने 84 के स्कोर तक अपने छह विकेट खो दिए।
इसके बाद कप्तान सैंटनर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कोल मैककोन्ची के साथ 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। सैंटनर ने 47 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि कोल ने 23 गेंदों में पांच बाउंड्री के साथ 31 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से महेश तीक्षणा और दुष्मंथा चमीरा ने तीन-तीनविकेट निकाले। एक विकेट दुनिथ वेलालगे ने हासिल किया।
भारत का तेजस विमान प्रोजेक्ट प्रभावित, वैश्विक संघर्ष से आपूर्ति बाधित
अंतरराष्ट्रीय सियासत में ईरान का नया मोड़, अमेरिकी बयान चर्चा में
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी की चौथी सूची आई, दूसरी सूची में बदला एक नाम
पुरातत्व नीतियों के खिलाफ मोर्चा विकास कार्यों में देरी से नाराज़ जनता, दिल्ली तक पहुंची आवाज़
अमित शाह का बड़ा आरोप, राहुल गांधी पर नक्सलवाद से जुड़ा बयान
नक्सल ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता, सुरक्षा बलों ने किया डंप रिकवर
न्याय का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल जेल, 40 हजार का जुर्माना
मध्यप्रदेश में उद्योग और निवेश की अपार संभावनाएं बताईं
1 अप्रैल से दूध महंगा, रोजमर्रा की खरीददारी पर होगा असर