एलएनसीटी युनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने निभाई पक्ष और विपक्ष की भूमिका
भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और युवा पीढ़ी को संसदीय कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज एल एन सी टी युनिवर्सिटी में 'युवा संसद प्रतियोगिता' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने न केवल सांसद और मंत्रियों की भूमिका निभाई, बल्कि ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रखर बहस भी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा (विधायक, हुजूर, ) थे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र इस देश का आधार है और युवा उस लोकतंत्र की आवाज हैं। यह कार्यक्रम प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, एल एन सी टी युनिवर्सिटी) की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जय नारायण चौकसे (चांसलर, एल एन सी टी युनिवर्सिटी) डॉ अनुपम चौकसे (ग्रुप सेक्रेटरी, एल एन सी टी), प्रो. (डॉ.) एन. के. थापक (वी .सी., एल एन सी टी युनिवर्सिटी), डॉ. अजीत सोनी (रजिस्ट्रार, एल एन सी टी युनिवर्सिटी), (डॉ) ए. के. सिंघई (डीन एकेडमिक, एल एन सी टी युनिवर्सिटी) एवं प्रो. (डॉ.) आर. के. चौरसिया (प्रिंसिपल, स्कूल ऑफ पैरामेडिकल, एल एन सी टी युनिवर्सिटी) उपस्थित रहे।

सदन की कार्यवाही की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण तथा सदस्यों के 'शपथ ग्रहण' से हुई तत्पश्चात 'प्रश्नकाल' के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने तीखे सवाल पूछे, जिनका सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने सधी हुई शब्दावली में जवाब दिया। निर्णायक मंडल के रूप में एम. के. राजौरिया (उप संचालक, संसदीय विद्यापीठ)रमेश महाजन (सेवानिवृत्त उप सचिव, मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय), अरुण मिश्रा (सहायक प्राध्यापक, विधि, राज्य स्तरीय विधि महाविद्यालय) एवं अनीता गेंधर (युवा संसद प्रभारी) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नामिका दुबे रोहित शर्मा एवं दुर्गेन्द्र सिंह राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलता पर धर्मेन्द्र गुप्ता(एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) सहित सभी ने बधाईयां दी।
ईरान ने दिखाए तेवर, अमेरिका को दी 9/11 जैसी घटना की धमकी
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में बॉलीवुड की एंट्री, हुमा कुरैशी और इमरान हाशमी ने दिखाई मौजूदगी
पेपर लीक पर तेज हुई राजनीति, राहुल गांधी बोले- सिर्फ ऐलान नहीं समाधान चाहिए
'युवाओं के भविष्य से जुड़ा है मामला'... मायावती ने पेपर लीक पर राजनीति करने पर उठाए सवाल
एक पति और तीन पत्नियां... तीन बहनों के अनोखे विवाह की कहानी बनी चर्चा का विषय
दिल्ली प्रदर्शन का असर सुप्रीम कोर्ट तक, मेट्रो स्टेशन बंद मामले में CJI की चेतावनी
BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, हिंसा के दौरान 16 पुलिसकर्मी घायल, इलाके में तनाव
होर्मुज संकट के बाद नया खतरा, बाब-अल-मंदेब बना वैश्विक चिंता का केंद्र
बरगी के सालीवाड़ा में खूनी वारदात, दो पक्षों के टकराव में युवक की मौत