गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक मुकेश कंवर की मौत हो गई। वह दर्री सीएसईबी कॉलोनी का निवासी था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मुकेश कंवर के पिता जगदीश कंवर सीएसईबी कर्मचारी हैं। मुकेश अपनी ओला स्कूटी में दर्री कॉलोनी से कोरबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीएसईबी मिनी हाइडल पावर प्लांट के पास यह दुर्घटना हुई। उसकी स्कूटी सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी हुई मिली। युवक कुछ दूरी पर झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल पड़ा था। राहगीरों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना बताया। भारी वाहन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आईं थीं।
सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को एनटीपीसी अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया था। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा अस्पताल भेजा गया। वहां विधिवत प्रक्रिया अपनाई जा रही है। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन विवाद पर बढ़ी कानूनी हलचल, CJI को लिखे पत्र में रखी गई अहम दलीलें