योगी आदित्यनाथ ने खोला खजाना, छात्रों के खातों में आएंगे हजारों करोड़
लखनऊ | राजधानी लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को छात्रवृत्ति और पारिवारिक लाभ योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में राशि भेजेंगे। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। इस अवसर पर कक्षा 9-10 और उससे ऊपर की कक्षाओं के कुल 2799982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में लगभग 3350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई की राशि भेजी जाएगी।पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि लाभान्वित छात्रों में अनुसूचित जाति के 668707 विद्यार्थियों को 467.94 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग के 495793 विद्यार्थियों को 779.10 करोड़ रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1352357 विद्यार्थियों को 1838.59 करोड़ रुपये, अल्पसंख्यक वर्ग के 275889 विद्यार्थियों को 252.76 करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजाति के 7236 विद्यार्थियों को 11.61 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी। वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 6505151 लाभार्थियों को 4735.04 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देंगे बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को कई बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं को गति देने के लिए नई पहल की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित करेंगे। इनमें बच्चों की लंबाई और वजन मापने वाले उपकरण शामिल हैं।इससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी। साथ ही नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके अलावा नए आंगनबाड़ी केंद्रों और परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा।
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन विवाद पर बढ़ी कानूनी हलचल, CJI को लिखे पत्र में रखी गई अहम दलीलें
काजल अग्रवाल ने सुनाया अनोखा फैन मोमेंट, टैटू दिखाने की हरकत ने किया हैरान