क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इंदौर में पहली बार ऑक्शन
इंदौर। में 31 मार्च को पहली बार मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का योजन किया जा रहा है. यह पहला मौका होगा जब आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की नीलामी होगी. इस नीलामी में राज्य की अलग-अलग टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदेंगी. बता दें, एमपीएल के आगामी सीजन के लिए भारतीय स्टार क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर और रजत पाटीदार को रिटेन कर लिया गया है।
नीलामी में आवेश खान पर होगी सबकी नजर
इंदौर के ब्रिलियंट कंवेशन सेंटर में होने वाली इस नीलामी की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी, जहां सबकी नजर तेज गेंदबाज आवेश खान पर होगी. बता दें, किसी भी फ्रेंचाईजी द्वारा उन्हें आगामी सीजन के लिए रिटेन नहीं किया गया है, ऐसे में नीलामी में टीमें उनपर बड़ा दांव लगा सकती हैं. आवेश के अलावा आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े अनिकेत वर्मा पर भी टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं. अनिकेत ने आईपीएल 2026 के अपने पहली ही मैच में आरसीबी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की थी. इसके अलावा कुलदीप सेन, आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी पर भी फ्रेंचाईजी बड़ी बोली लगा सकती हैं।
वेंकटेश-रजत हुए रिटेन
मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग की नीलामी से पहले कुछ खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाईजियों ने रिटेन कर लिया है. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा बने वेंकटेश अय्यर को एमपीएल के लिए 12.5 लाख रुपये में रिटेन किया गया है, जबकि आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार को 7 लाख रुपये में रिटेन किया गया है. बता दें, एमपीएल के नए सीजन का आगाज आईपीएल के ठीक बाद होगा।
एमपी के खिलाड़ी आईपीएल में बिखेर रहे जलवा
बता दें, मध्यप्रदेश के कई खिलाड़ी इस समय आईपीएल में अपना जलवा बिखर रहे हैं. आईपीएल 2026 में एमपी के 11 खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और मंदेश यादव का नाम शामिल है. ये तीनों खिलाड़ी इस सीजन आरसीबी का हिस्सा हैं।
बरगी के सालीवाड़ा में खूनी वारदात, दो पक्षों के टकराव में युवक की मौत
थलापति विजय की 'जन नायकन' पर बड़ा विवाद, लीक से 150 करोड़ के नुकसान का दावा
कनाडा पर टैरिफ की मार, वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ सकती है हिस्सेदारी
प्रदर्शन पर बढ़ा सियासी घमासान, CJP ने पुलिस की चोटों पर दिया बयान
सियासी घमासान के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार का बड़ा संकेत
मेक इन इंडिया को नई ताकत, HAL-Safran समझौते के बाद भारत बनेगा एयरो इंजन निर्माण का केंद्र
करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं 'फिरकी मास्टर', 25 करोड़ के घर में जीते हैं शाही जिंदगी
इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी पर शिकंजा, 55.80 लाख की धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू
अमेरिका में होगा 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, भारत में इस दिन और समय होगा रिलीज