चुनावी मंच से ममता का हमला: कहा—शांति चाहिए तो BJP को रोकना होगा
कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से आने वाले विधानसभा चुनाव में BJP को हराने के लिए एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर लोग अगले 5 साल शांति से रहना चाहते हैं, तो उन्हें BJP को रोकना होगा।
BJP धर्म के नाम पर लोगों को बांटती- ममता बनर्जी
सीएम ममता बनर्जी शनिवार को मालदा जिले के मानिकचक में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने BJP पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि BJP धर्म के नाम पर लोगों को बांटती है और राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की एजेंसियों जैसे NIA, CBI और ED का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके मुताबिक, इन एजेंसियों के जरिए उनकी पार्टी के नेताओं और उम्मीदवारों पर दबाव बनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP बंगाल की संस्कृति को नहीं समझती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यहां माँ काली के प्रसाद में मछली और मांस भी शामिल होता है, लेकिन BJP लोगों पर अपनी सोच थोपना चाहती है।ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने दावा किया कि मालदा में बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है।
BJP और कांग्रेस के बीच गुप्त समझौते का आरोप
उन्होंने BJP और कांग्रेस के बीच गुप्त समझौते का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि अगर दूसरी पार्टियों को वोट दिया गया, तो NRC लागू हो सकता है और डिटेंशन कैंप बनाए जा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार किसी को भी ऐसे कैंप में नहीं जाने देगी।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गरीब लोगों के खाने-पीने तक में दखल दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राज्यों में बंगाली बोलने वालों के साथ हिंसा होती है और प्रवासी मजदूरों को वोट डालने से रोका जा रहा है। अंत में ममता बनर्जी ने कहा कि BJP लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में आई है, लेकिन अब लोगों को भी लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर अपनी वोट की ताकत का इस्तेमाल करें।
चुनाव की तारीखें:
पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
ट्रेविस हेड ने बताई पूरी कहानी, पत्नी को मिली गालियों और कोहली विवाद पर किया खुलासा
सरेराह ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज
थोड़ी देर में मीडिया से मुखातिब होंगे राहुल गांधी, शिक्षा और पेपर लीक पर बोलेंगे
सावन से पहले अंडों की महंगाई, एक अंडे के लिए चुकाने पड़ रहे ₹9
क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? मध्य पूर्व संकट के बीच सामने आई बड़ी तस्वीर
झंडू कुमार के ऐतिहासिक कांस्य पर देशभर में खुशी, पीएम मोदी ने कहा- भारत को किया गौरवान्वित
भारतीय टीम में वापसी को लेकर अश्विन का बड़ा दावा, शमी-भुवनेश्वर की तुलना चर्चा में