972 करोड़ की डील पर सवाल, नई डायल 112 गाड़ियां कुछ महीनों में ही जवाब दे गईं
जबलपुर। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग बच्चों के साथ मिलकर पुलिस विभाग को मिलीं नई चमचमाती डायल 112 एफआरवी वाहन को धक्का लगाते दिखाई दे रहे हैं, धक् इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि गाड़ी सड़क पर बंद हो गई थी और स्टार्ट नहीं हो रही थी,इस वीडियो के वायरल होने पर लोग सवाल कर रहे हैं कि यदि किसी अपराधी को पकड़ने जाना हो तो गाड़ी चालु ही नहीं होगी अरु अपराधी भाग जायेगा ये कैसी नई गाड़ियाँ हैं?
वायरल वीडियो जबलपुर के कटंगी क्षेत्र की बताई जा रही है जिसमें दिखाई दे रहा है कि पुलिस की चमचमती डायल 112 रास्ते में ही बंद हो गई। मदद के लिए पुलिस ने वहां खड़े बच्चों का सहारा लिया, उनसे धक्का लगवाया, और आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद गाड़ी स्टार्ट हुई, तो पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर आगे बढ़ गए। वीडियो सोशल मीडिया में जब वायरल हुआ तो लोगों ने भी कहना शुरु कर दिया कि, लाखों रुपए खर्च कर मध्यप्रदेश सरकार ने चमचमाती खटारा गाड़ीयां ली है। अब सोचिए, अगर अपराधी को पकड़ने की जिम्मेदारी उठाने वाली ये गाड़ी वक्त पर स्टार्ट ही ना हो तो अपराधियों को पकड़ा कैसे जाएगा।
हाल ही में 1200 नई डायल 112 गाड़ियाँ पुलिस को मिलीं हैं
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मध्य प्रदेश में 972 करोड़ के डायल 112 का टेंडर 5 साल के लिए हुआ है। प्रदेश में 1200 नई गाड़ियां लगाई गई, जो कि चंद दिनों में ही खराब होने लगी है। कटंगी थाने में लगी गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाना पड़ रहा है। 15 अगस्त 2025 को मध्यप्रदेश सरकार ने डायल 100 को बदलकर डायल 112 कर दिया था। इसी के साथ पुराने पुलिस वाहनों को हटाकर नई चमचमाती 1200 महंगी गाडियां पुलिस विभाग को सौंपी गई थीं। सरकार के ही ये आंकड़े देखिए, 1200 एफआरवी (फर्स्ट रिस्पॉन्स ह्वीकल) के रखरखाव के लिए 719 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
पुलिस अफसरों ने कंपनी अधिकारियों से की बात
शनिवार को कटंगी यह वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया, जिसमें बच्चे नई डायल 112 क्रमांक एमपी 04 वाईक्यू 0974 को धक्का लगा रहे है। गाड़ी में कभी आगे से तो, कभी पीछे से काफी देर तक पास ही मौजूद बच्चे धक्का लगाते रहे। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि, वीडियो संज्ञान में आया है, संबंधित कंपनी के अधिकारियों से बात की जा रही है। निर्देश दिए गए है, कि दोबारा गाड़ी की ऐसी स्थिति ना हो। बहरहाल जबलपुर के इस वीडियो ने करोड़ो रुपए खर्च कर ली गई, नई डायल 112 की पोल खोल दी है।
ट्रेविस हेड ने बताई पूरी कहानी, पत्नी को मिली गालियों और कोहली विवाद पर किया खुलासा
सरेराह ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज
थोड़ी देर में मीडिया से मुखातिब होंगे राहुल गांधी, शिक्षा और पेपर लीक पर बोलेंगे
सावन से पहले अंडों की महंगाई, एक अंडे के लिए चुकाने पड़ रहे ₹9
क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? मध्य पूर्व संकट के बीच सामने आई बड़ी तस्वीर
झंडू कुमार के ऐतिहासिक कांस्य पर देशभर में खुशी, पीएम मोदी ने कहा- भारत को किया गौरवान्वित
भारतीय टीम में वापसी को लेकर अश्विन का बड़ा दावा, शमी-भुवनेश्वर की तुलना चर्चा में