हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के सोझा में एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल अब तक 18 लोगों का रेस्क्यू किया है. जिसमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 2 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, सैलानियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर जब जलोड़ी जोत से घूम कर वापस बंजार की ओर आ रहा था, तभी अचानक टेंपो ट्रैवलर का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में करीब 20 यात्री सवार थे, जो सभी दिल्ली के पर्यटक बताए जा रहे हैं. प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 15 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल बंजार पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इनमें से 8 लोग (6 पुरुष और 2 महिलाएं) अस्पताल पहुंच चुके हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है.
घायलों की सूची
घायलों में अनुपमा, क्रियान, फिजा, आयुषी, लियाकर, अनुराग, अरनव, मोहित शशि, मोहित, अमित, निकिता, दीनू, अलसी और दीपाली शामिल हैं. बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां सहित कई जनप्रतिनिधियों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने बताया, 'प्रशासन ने अभी तक 18 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है. घायलों को इलाज के लिए ढालपुर अस्पताल भेज गया है. घायल लोगों से उन्हें जानकारी मिली कि इस टेंपो ट्रैवलर में करीब 20 लोग सवार थे. ऐसे में दो लोग अभी भी लापता चल रहे हैं. रात के अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है'.
उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और पुलिस द्वारा अस्पताल में घायलों के बयान भी लिए जाएंगे. वहीं, पुलिस दुर्घटना के पीछे के कारणों की भी छानबीन की जाएगी. फिलहाल घायलो का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. वहीं, 2 अन्य लोगों की तलाश जारी है.
लोगों ने सड़क की हालत पर जताई चिंता
वहीं स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे-305 की खराब स्थिति को हादसे का बड़ा कारण बताया है. लोगों का कहना है कि यह सड़क अब लगातार हादसों का कारण बन रही है और पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है. उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की हालत तुरंत सुधारी जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके.
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन