10 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, चरित्र पर लगाए आरोप; पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर को भेजा जेल।
जबलपुर: होने वाली पत्नी के साथ दुष्कर्म कर शादी से मुकरा युवक, बारात के दिन पीड़िता ने दर्ज कराई FIR
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में विवाह तय होने के बाद एक युवक द्वारा अपनी मंगेतर के साथ दुष्कर्म करने और फिर विवाह से इनकार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में अकेला पाकर किया शोषण पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह अजीत नामक युवक के साथ सुनिश्चित हुआ था। सगाई के बाद दोनों ही परिवारों में वैवाहिक तैयारियां जोरों पर थीं। इसी बीच 23 मार्च की शाम, जब युवती घर पर अकेली थी, अजीत वहां पहुंचा। आरोपी ने भविष्य के वैवाहिक संबंधों की दुहाई देकर युवती को झांसे में लिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिया, जिसके कारण युवती चुप रही।
फोटो का बहाना बनाकर तोड़ा रिश्ता विवाह की तिथि जैसे-जैसे समीप आई, आरोपी के व्यवहार में कड़वाहट आ गई। शादी से मात्र 10 दिन पहले अजीत ने युवती को फोन कर रिश्ता तोड़ने का फरमान सुना दिया। युवक ने तर्क दिया कि उसे 'शिवांशु' नामक किसी व्यक्ति ने युवती की पुरानी तस्वीरें भेजी हैं, इसलिए वह अब यह शादी नहीं कर सकता। जब परिजनों ने बीच-बचाव और सुलह की कोशिश की, तो युवक ने युवती के चरित्र पर झूठे आरोप लगाते हुए स्पष्ट मना कर दिया। अंततः जिस दिन घर बारात आनी थी, उसी दिन लोक-लाज छोड़कर पीड़िता ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगाई और प्राथमिकी दर्ज कराई।
थाने से पुलिस वाहन उड़ाकर मचाया कहर, आठ लोगों को रौंदने के बाद मचा हड़कंप
RPF पर घूस मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने रेलवे स्टेशन पर किया बवाल
विवादों के बीच मनोज मुंतशिर का कबूलनामा, 'आदिपुरुष' को बताया सबसे बड़ी भूल
गांवों की कमाई पर महंगाई की मार, नाबार्ड सर्वे ने दिखाई नई तस्वीर
शेखर सुमन का भावुक वीडियो वायरल, छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ जताई नाराजगी
कारोबार और प्रॉपर्टी डील के नाम पर करोड़ों का खेल, ठगी का मास्टरमाइंड दबोचा गया
पुणे पुलिस का बड़ा ऑपरेशन सफल, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड भारत लाया गया
वाराणसी में पशु प्रेमियों में आक्रोश, चाकू के हमले में रॉटविलर की मौत, पिटबुल गंभीर घायल
UP में न्यायिक व्यवस्था पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने बदला दागी वकीलों के मुकदमों का स्थान
किसकी लापरवाही से गई राहुल की जान? अवैध ब्रेकर को लेकर परिवार ने खोला मोर्चा