भू-माफियाओं पर नकेल: नगर निगम ने होटल मालिक को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, होगी बुलडोजर कार्रवाई
अंबिकापुर: सरगुजा जिला मुख्यालय में सरकारी भूमि, नालों और तालाबों पर अवैध कब्जे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में, अंबिकापुर के पर्पल होटल के संचालक मुकेश अग्रवाल पर सरकारी जमीन और प्राकृतिक जल निकासी को बाधित करने का आरोप लगा है। नगर निगम आयुक्त ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए होटल मालिक को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का अंतिम आदेश दिया है।
करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जांच में पाया गया है कि खसरा नंबर 4740/3 (रकबा 0.296 हेक्टेयर) पर स्थित भाथु तालाब की ओर जाने वाले प्राकृतिक जलप्रवाह को मिट्टी भरकर अवरुद्ध कर दिया गया है। यह कार्य बिना किसी सक्षम स्वीकृति के किया गया है, जो छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 243 का स्पष्ट उल्लंघन है। प्रशासन ने इसे पूर्णतः अवैधानिक करार दिया है।
नोटिस में उल्लेख है कि पूर्व में भी निर्देश देने के बावजूद न तो मिट्टी हटाई गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया, जो शासन के आदेशों की अवहेलना है।
नगर निगम की सख्त कार्रवाई की तैयारी आयुक्त डी.एन. कश्यप ने आदेश दिया है कि 7 दिनों के भीतर जल क्षेत्र से मिट्टी हटा ली जाए। यदि समय सीमा में कब्जा नहीं हटाया गया, तो नगर निगम स्वयं अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाएगा और इस कार्रवाई में होने वाले खर्च की वसूली भी संबंधित पक्ष से की जाएगी। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि कब्जे वाले क्षेत्र को मुक्त कराने के लिए टीम का गठन किया जा रहा है।
दूसरी ओर, होटल संचालक मुकेश अग्रवाल का कहना है कि उनकी जमीन का सीमांकन हो चुका है और उन्होंने किसी जल स्रोत पर कब्जा नहीं किया है। उन्होंने फिलहाल किसी भी नोटिस की जानकारी होने से इनकार करते हुए खुद को शहर से बाहर बताया है।
जिले में भू-माफियाओं का सक्रिय जाल अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा जिले में सरकारी जमीन को हड़पने का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। आरोप है कि भू-माफिया राजस्व विभाग के कुछ कर्मियों के साथ सांठगांठ कर दस्तावेजों में हेराफेरी कर रहे हैं। फर्जी तरीके से भू-अधिकार अभिलेख और सेटलमेंट रिकॉर्ड तैयार कर सरकारी जमीनों को निजी बताकर बेचा जा रहा है। यहां तक कि आदिवासियों की जमीनों के पुराने रिकॉर्ड गायब कर उन्हें सामान्य वर्ग के नाम पर दर्ज कराने के बाद अवैध प्लॉटिंग का कारोबार फल-फूल रहा है।
थाने से पुलिस वाहन उड़ाकर मचाया कहर, आठ लोगों को रौंदने के बाद मचा हड़कंप
RPF पर घूस मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने रेलवे स्टेशन पर किया बवाल
विवादों के बीच मनोज मुंतशिर का कबूलनामा, 'आदिपुरुष' को बताया सबसे बड़ी भूल
गांवों की कमाई पर महंगाई की मार, नाबार्ड सर्वे ने दिखाई नई तस्वीर
शेखर सुमन का भावुक वीडियो वायरल, छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ जताई नाराजगी
कारोबार और प्रॉपर्टी डील के नाम पर करोड़ों का खेल, ठगी का मास्टरमाइंड दबोचा गया
पुणे पुलिस का बड़ा ऑपरेशन सफल, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड भारत लाया गया
वाराणसी में पशु प्रेमियों में आक्रोश, चाकू के हमले में रॉटविलर की मौत, पिटबुल गंभीर घायल
UP में न्यायिक व्यवस्था पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने बदला दागी वकीलों के मुकदमों का स्थान
किसकी लापरवाही से गई राहुल की जान? अवैध ब्रेकर को लेकर परिवार ने खोला मोर्चा