बक्सवाहा में स्वास्थ्य सेवाएं फेल: 3 घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस, घायलों को निजी वाहनों से भेजना पड़ा
बक्सवाहा। क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लचर हालत एक बार फिर उजागर हो गई, जब सड़क हादसे में घायल युवकों को समय पर एम्बुलेंस सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो सकी। शुक्रवार को बम्होरी-सागर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शाम करीब साढ़े 5 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा पहुंचाया गया, लेकिन यहां भी उन्हें पर्याप्त उपचार नहीं मिल सका। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया।
रेफर के बाद एम्बुलेंस के लिए परिजनों को करीब 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आखिरकार मजबूरी में घायलों को निजी वाहनों के जरिए सागर ले जाया गया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बक्सवाहा में यह समस्या नई नहीं है। अक्सर हादसों के बाद घायलों को न तो समय पर इलाज मिल पाता है और न ही एम्बुलेंस सुविधा। पहले मरीजों को रेफर कर दिया जाता है और फिर घंटों तक इंतजार कराया जाता है।
भारत में बनेगी चिप पैकेजिंग की नई ताकत, सरकार ने तैयार किया बड़ा रोडमैप
छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा तोहफा, अग्निवीरों के लिए आरक्षण और किसानों के लिए नई पहल
बिलासपुर पुलिस का सख्त प्लान, अपराधियों की हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर
करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार उज्जैन, सिंहस्थ में सुरक्षा के खास इंतजाम
संसद में अखिलेश की दो टूक, 'सरकार से कांग्रेस की कोई डील तो नहीं?' बयान से मची हलचल
पति-पत्नी के मामूली झगड़े तलाक का आधार नहीं, हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
अदाणी पावर का दमदार तिमाही प्रदर्शन, प्रॉफिट ग्रोथ ने बनाया नया रिकॉर्ड
कप्तान श्रेयस अय्यर पर होंगी निगाहें, जिम्बाब्वे दौरा तय कर सकता है कई खिलाड़ियों का भविष्य
फिल्म 'सिंघम' के 15 साल पूरे, पोस्ट के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए अजय देवगन