सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन-प्रशासन गांव-गांव तक पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। इन शिविरों के माध्यम से न केवल शिकायतों का समाधान हो रहा है, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।
राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर के कोटडीह एवं कुसमी के चांदो में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं और समाधान प्राप्त किया। चांदो शिविर में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
शिविरों में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, राजस्व सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सेवाएं प्रदान की गईं। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा पोषण, बिजली सेवाओं और राजस्व मामलों से संबंधित जानकारी भी दी गई।
इस दौरान हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं पोषण आहार का वितरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
आंकड़ों के अनुसार, विशेष अभियान के तहत 22 से 27 अप्रैल तक प्राप्त 2264 आवेदनों में से 536 का निराकरण किया जा चुका है। वहीं, चांदो एवं कोटडीह शिविरों में प्राप्त आवेदनों का भी त्वरित समाधान किया जा रहा है।सुशासन तिहार के तहत 7 मई को रामचंद्रपुर विकासखंड के तांबेश्वर नगर एवं वाड्रफनगर के गुडरू में भी जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?
सरकार बोली- आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान; CJP को चार बार दिया न्योता
कांग्रेस ने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से मांगा जवाब, जयराम रमेश का तीखा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव
साडा क्षेत्र में आएगा बड़ा निवेश, ग्वालियर को मिलेगा टेक हब का दर्जा