छत से गिरने पर अधेड़ की मौत, कपड़े उठाने गया था छत पर
छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद सिद्धिक पिता स्वर्गीय चंद वेग निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8 बजे मोहम्मद सिद्धिक घर की छत पर सूख रहे कपड़े उठाने के लिए गए थे। इसी दौरान कपड़े फटकारते समय उनका पैर छत के किनारे लगी कमजोर और टूटी हुई ईंट पर पड़ गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे सीमेंट की सड़क पर जा गिरे।
घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग तत्काल उन्हें ई-रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ट्रेविस हेड ने बताई पूरी कहानी, पत्नी को मिली गालियों और कोहली विवाद पर किया खुलासा
सरेराह ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज
थोड़ी देर में मीडिया से मुखातिब होंगे राहुल गांधी, शिक्षा और पेपर लीक पर बोलेंगे
सावन से पहले अंडों की महंगाई, एक अंडे के लिए चुकाने पड़ रहे ₹9
क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? मध्य पूर्व संकट के बीच सामने आई बड़ी तस्वीर
झंडू कुमार के ऐतिहासिक कांस्य पर देशभर में खुशी, पीएम मोदी ने कहा- भारत को किया गौरवान्वित
भारतीय टीम में वापसी को लेकर अश्विन का बड़ा दावा, शमी-भुवनेश्वर की तुलना चर्चा में