पुलिस पर किराए के मकान में शराब रखवाकर कार्रवाई कराने का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार
छतरपुर। शहर के छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संस्कार वाटिका के पास किराए के मकान में रहने वाले युवक अरविंद मिश्रा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि पुलिस द्वारा उसके घर में अवैध शराब रखवाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
वायरल वीडियो में कथित रूप से दिखाई दे रहा है कि एक युवक स्कूटी पर शराब की पेटियां लेकर आता है और घर से बाहर निकल रहे एक पुलिसकर्मी से मिलता है। आरोप है कि पुलिसकर्मी के इशारे पर शराब की पेटियां मकान के अंदर रखवाई जाती हैं। इसके कुछ देर बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंचती है और अवैध शराब रखने के आरोप में कार्रवाई कर देती है।
पीडि़त अरविंद मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि घटना 18 मई की है। उसके अनुसार वह शाम 4:42 बजे घर से बाहर चला गया था। इसके बाद शाम 5:53 बजे करीब छह पुलिसकर्मी, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं, मौके पर पहुंचे। युवक का आरोप है कि शाम 6:33 बजे दो युवक शराब की पेटियां लेकर आए और थाना कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा की मौजूदगी में शराब मकान में रखवाई गई। इसके बाद रात करीब 9 बजे पुलिस ने घर पहुंचकर जब्ती कार्रवाई की और रात 11:57 बजे उसके नाम से एफआईआर दर्ज कर दी गई।
अरविंद मिश्रा ने स्वयं को पढ़ाई करने वाला छात्र और निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ आज तक किसी प्रकार का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं रहा है। उसने एसपी रजत सकलेचा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
युवक ने वीडियो में यह भी कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और उसका करियर खराब हुआ तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधिकारियों की होगी। फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं एसपी रजत सकलेचा ने वीडियो को संज्ञान में लेकर उक्त मामले की जांच एएसपी आदित्य पटले को सौंप दी है।
इनका कहना-
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 18 मई को एक युवक के घर से अवैध शराब जब्त की गई थी जिस पर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इसी मामले में अनावेदक ने आवेदन और कुछ सीसीटीव्ही वीडियो उपलब्ध कराए हैं जिनकी जांच एएसपी आदित्य पटले द्वारा की जा रही है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी हिसाब से कार्रवाही की जाएगी।
अरूण कुमार सोनी, सीएसपी, छतरपुर
ट्रेविस हेड ने बताई पूरी कहानी, पत्नी को मिली गालियों और कोहली विवाद पर किया खुलासा
सरेराह ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज
थोड़ी देर में मीडिया से मुखातिब होंगे राहुल गांधी, शिक्षा और पेपर लीक पर बोलेंगे
सावन से पहले अंडों की महंगाई, एक अंडे के लिए चुकाने पड़ रहे ₹9
क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? मध्य पूर्व संकट के बीच सामने आई बड़ी तस्वीर
झंडू कुमार के ऐतिहासिक कांस्य पर देशभर में खुशी, पीएम मोदी ने कहा- भारत को किया गौरवान्वित
भारतीय टीम में वापसी को लेकर अश्विन का बड़ा दावा, शमी-भुवनेश्वर की तुलना चर्चा में