सड़क नहीं तो संपर्क नहीं: टटम गाँव के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय में दिया धरना
छतरपुर। गाँव में पक्की सड़क न होने और बारिश के मौसम में मुख्य मार्ग से पूरी तरह संपर्क कट जाने की गंभीर समस्या से परेशान होकर सोमवार को टटम गाँव के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। अपनी जायज मांगों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। ग्रामीण अपनी समस्या के त्वरित निराकरण के लिए सीधे कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े रहे।
हंगामे और धरने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे नौगांव एसडीएम जीएस पटेल ने आंदोलनकारी ग्रामीणों और बच्चों से बात की। उन्होंने ग्रामीणों को गंभीरतापूर्वक सुना और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने का ठोस आश्वासन दिया। एसडीएम के इस लिखित व मौखिक आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने अपना धरना समाप्त किया।
3 किलोमीटर की कच्ची सड़क बनी मुसीबत
कलेक्टर को सौंपे गए शिकायती पत्र में टटम गाँव के निवासी सूरज कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम टटम तहसील महाराजपुर की कुल आबादी लगभग 10 हजार है। इसमें से करीब 500 लोग अपने खेतों पर निवास करते हैं, जो मुख्य ग्राम टटम से 3 किलोमीटर दूर मड़ापुरवा तक फैले हुए हैं। इस पूरे क्षेत्र में आवागमन के लिए एक भी पक्की सड़क मौजूद नहीं है।
स्कूली बच्चे और मरीज सबसे ज्यादा परेशान
ग्रामीणों ने आवेदन में दर्द बयां करते हुए कहा कि कच्ची सड़क होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को उठानी पड़ती है। बारिश के दिनों में यह कच्ची सड़क पूरी तरह से कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे गाँव का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह टूट जाता है। ऐसी स्थिति में आपातकालीन समय में एम्बुलेंस तक गाँव में नहीं आ पाती है।
पीएमजीएसवाई के तहत सड़क स्वीकृति की मांग
ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि उनकी इस गंभीर और बुनियादी समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम टटम सड़क मोहल्ला से लेकर मड़ापुरवा तक पक्की सड़क स्वीकृत कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह