दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू, 500+ पुलिस फोर्स के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
वाराणसी (दालमंडी)| के चौड़ीकरण अभियान के तहत बुधवार को प्रशासनिक टीम ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर 500 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और आसमान से ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे इलाके पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए 13 अलग-अलग पॉइंट पर बैरिकेडिंग की गई है।
क्या है पूरा मामला?
सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाली पांच प्रमुख मस्जिदों—करीमुल्ला बेग मस्जिद, संगमरमर मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, रंगीले शाह मस्जिद और निशारान मस्जिद के मुतवल्लियों ने प्रशासनिक आदेश का सम्मान करते हुए खुद ही प्रभावित हिस्सों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा, चौड़ीकरण की जद में आ रहे 54 पुराने मकानों और ढांचों को जेसीबी मशीनों की मदद से गिराने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद
ध्वस्तीकरण और चौड़ीकरण की इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए, इसके लिए प्रशासन ने अस्थायी तौर पर आम जनता और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, एडीएम राजेश कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार सिंह और अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय नारायण मिश्रा समेत पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच इस चौड़ीकरण कार्य को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा।
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
भारत में बनेगी चिप पैकेजिंग की नई ताकत, सरकार ने तैयार किया बड़ा रोडमैप
छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा तोहफा, अग्निवीरों के लिए आरक्षण और किसानों के लिए नई पहल
बिलासपुर पुलिस का सख्त प्लान, अपराधियों की हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर
करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार उज्जैन, सिंहस्थ में सुरक्षा के खास इंतजाम
संसद में अखिलेश की दो टूक, 'सरकार से कांग्रेस की कोई डील तो नहीं?' बयान से मची हलचल
पति-पत्नी के मामूली झगड़े तलाक का आधार नहीं, हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
अदाणी पावर का दमदार तिमाही प्रदर्शन, प्रॉफिट ग्रोथ ने बनाया नया रिकॉर्ड