सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
रायपुर : शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा का सशक्त माध्यम बन रही हैं। मुंगेली के लोक सेवा केंद्र (तहसील कार्यालय परिसर) में संचालित सेवा सेतु पोर्टल ने एक छात्रा के भविष्य को समय पर नई दिशा देने का कार्य किया। सुरीघाट निवासी राजेश्वरी निषाद को स्कूल में प्रवेश (एडमिशन) के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। प्रमाण पत्र नहीं मिलने की चिंता से परिवार परेशान था और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी।
इसी दौरान राजेश्वरी के पिता श्री भगवत निषाद लोक सेवा केंद्र पहुंचे। वहां मौजूद सेवा सेतु के कर्मचारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए। आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए महज दो दिनों के भीतर आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से राजेश्वरी का प्रवेश बिना किसी बाधा के पूरा हो सका। परिवार ने सेवा सेतु की त्वरित, पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए जिला प्रशासन और लोक सेवा केंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अनेक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को साकार करते हुए सेवा सेतु आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। यह पहल न केवल समय की बचत कर रही है, बल्कि शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को भी मजबूत बना रही है।
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
भारत में बनेगी चिप पैकेजिंग की नई ताकत, सरकार ने तैयार किया बड़ा रोडमैप
छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा तोहफा, अग्निवीरों के लिए आरक्षण और किसानों के लिए नई पहल
बिलासपुर पुलिस का सख्त प्लान, अपराधियों की हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर
करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार उज्जैन, सिंहस्थ में सुरक्षा के खास इंतजाम
संसद में अखिलेश की दो टूक, 'सरकार से कांग्रेस की कोई डील तो नहीं?' बयान से मची हलचल
पति-पत्नी के मामूली झगड़े तलाक का आधार नहीं, हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
अदाणी पावर का दमदार तिमाही प्रदर्शन, प्रॉफिट ग्रोथ ने बनाया नया रिकॉर्ड