बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज
रायपुर : कटघोरा से अंबिकापुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के कटघोरा-शिवनगर खंड पर गुरसियाँ स्थित तान नदी ब्रिज को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आम यातायात के लिए पुनः खोल दिया है।
परियोजना कार्यान्वयन इकाई, बिलासपुर के परियोजना निदेशक श्री मुकेश कुमार ने बताया कि आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए ब्रिज की आवश्यक संरचनात्मक मरम्मत रिकॉर्ड समय में पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही इस मार्ग पर यातायात पुनः पूर्ण क्षमता के साथ सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। पुल की रेलिंग के बचे कार्य को कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्य मरम्मत कार्य पूरा होने से कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा भारी वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनएचएआई सुरक्षित, निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली सड़क अवसंरचना उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
भारत में बनेगी चिप पैकेजिंग की नई ताकत, सरकार ने तैयार किया बड़ा रोडमैप
छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा तोहफा, अग्निवीरों के लिए आरक्षण और किसानों के लिए नई पहल
बिलासपुर पुलिस का सख्त प्लान, अपराधियों की हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर
करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार उज्जैन, सिंहस्थ में सुरक्षा के खास इंतजाम
संसद में अखिलेश की दो टूक, 'सरकार से कांग्रेस की कोई डील तो नहीं?' बयान से मची हलचल
पति-पत्नी के मामूली झगड़े तलाक का आधार नहीं, हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
अदाणी पावर का दमदार तिमाही प्रदर्शन, प्रॉफिट ग्रोथ ने बनाया नया रिकॉर्ड