कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शुक्रवार को गौरगांय स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस दौरान एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. गुप्ता, पीआईयू के कार्यपालन यंत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैसवाल ने मेडिकल कॉलेज भवन के प्रथम एवं द्वितीय हॉस्टल परिसर तथा सम्पूर्ण कैंपस का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने लाइब्रेरी, प्रशासनिक भवन, लेक्चर हॉल, ओपन थिएटर, मुख्य प्रवेश द्वार, गार्डन एरिया, डीन कक्ष, काउंसिल कक्ष सहित विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण किया।
कलेक्टर ने परिसर में पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि फर्नीचर सहित शेष सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि मेडिकल कॉलेज शीघ्र संचालन के लिए तैयार हो सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन में स्थापित फायर सेफ्टी सिस्टम एवं उसके मैकेनिज्म का भी बारीकी से परीक्षण किया तथा सुरक्षा मानकों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
भारत में बनेगी चिप पैकेजिंग की नई ताकत, सरकार ने तैयार किया बड़ा रोडमैप
छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा तोहफा, अग्निवीरों के लिए आरक्षण और किसानों के लिए नई पहल
बिलासपुर पुलिस का सख्त प्लान, अपराधियों की हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर
करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार उज्जैन, सिंहस्थ में सुरक्षा के खास इंतजाम
संसद में अखिलेश की दो टूक, 'सरकार से कांग्रेस की कोई डील तो नहीं?' बयान से मची हलचल
पति-पत्नी के मामूली झगड़े तलाक का आधार नहीं, हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
अदाणी पावर का दमदार तिमाही प्रदर्शन, प्रॉफिट ग्रोथ ने बनाया नया रिकॉर्ड