पति की मौत के बाद विधवा ने लगाए गंभीर आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर। शहर की सुल्तानिया कॉलोनी निवासी कायनात जहां बेगम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि 8 मई 2026 को सड़क हादसे में उनके पति शाहबाज अली की मृत्यु के बाद से उन्हें लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनके साथ मारपीट की, महत्वपूर्ण दस्तावेज छीनने का प्रयास किया, संपत्ति और दुर्घटना मुआवजे की राशि पर कब्जा करने की कोशिश की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मायके पहुंचने के बाद भी ससुराल पक्ष ने वहां आकर उनके परिजनों के साथ मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया।
पीडि़ता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पति की मृत्यु के कुछ समय बाद उनके ससुर आजाद अली ने उनके सामने आपत्तिजनक प्रस्ताव रखते हुए उनसे निकाह करने तथा परिवार के भीतर ही शादी करने का दबाव बनाया। महिला का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। शिकायत में ननदोई सलमान खान, सास रिजावन, देवर फैज अली तथा ननद सुरैया पर भी मारपीट और प्रताडऩा के आरोप लगाए गए हैं। महिला का कहना है कि ससुर की नीयत ठीक नहीं है और उनके इनकार करने पर उन्हें लगातार प्रताडि़त किया गया।
कायनात जहां बेगम का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनसे जबरन चेक पर हस्ताक्षर कराने और उनके पास मौजूद सभी आवश्यक दस्तावेज छीनने का प्रयास किया। उनका कहना है कि दुर्घटना मुआवजे की संभावित राशि पर कब्जा करने की नीयत से यह सब किया जा रहा है। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया कि पहले पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने, स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शिकायत में नामजद सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक आरोपों पर पुलिस या आरोपित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
भारत में बनेगी चिप पैकेजिंग की नई ताकत, सरकार ने तैयार किया बड़ा रोडमैप
छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा तोहफा, अग्निवीरों के लिए आरक्षण और किसानों के लिए नई पहल
बिलासपुर पुलिस का सख्त प्लान, अपराधियों की हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर
करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार उज्जैन, सिंहस्थ में सुरक्षा के खास इंतजाम
संसद में अखिलेश की दो टूक, 'सरकार से कांग्रेस की कोई डील तो नहीं?' बयान से मची हलचल
पति-पत्नी के मामूली झगड़े तलाक का आधार नहीं, हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
अदाणी पावर का दमदार तिमाही प्रदर्शन, प्रॉफिट ग्रोथ ने बनाया नया रिकॉर्ड