रोज-रोज की पारिवारिक कलह से टूटे बुजुर्ग, जहरीला पदार्थ खाने से मौत
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कदारी में पति-पत्नी के बीच लगातार हो रहे घरेलू विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। परिवार में रोजाना होने वाले झगड़ों से मानसिक रूप से परेशान 68 वर्षीय अनंत राम सेन ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कदारी निवासी शिवानंद सेन ने बगौता निवासी काजल यादव से प्रेम विवाह किया था। दंपती का एक पुत्र भी है। विवाह के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद बढऩे पर मामला सिविल लाइन थाने पहुंचा था, जहां पुलिस ने समझाइश देकर दोनों को साथ रहने के लिए राजी कर दिया था।
बताया गया है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे पति-पत्नी के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। घर में लगातार हो रही कहासुनी से पहले से बीमार चल रहे अनंत राम सेन काफी परेशान थे। उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इससे वे मानसिक रूप से आहत हो गए और कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर