फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन की जीत पर सेलेब्स का रिएक्शन वायरल, नोरा और उर्वशी ने जताई खुशी
न्यूयॉर्क। फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। स्पेन की इस ऐतिहासिक जीत के बाद दुनिया भर के खेल प्रेमियों और मशहूर हस्तियों में जश्न का माहौल है। बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए विजेता टीम को बधाई दी है।
नोरा फतेही और उर्वशी रौतेला ने शेयर किया वीडियो
अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा कर स्पेन की जीत का जश्न मनाया है। वहीं, न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले का गवाह बनने के लिए अभिनेत्री उर्वशी रौतेला विशेष तौर पर मौजूद थीं। स्टेडियम से ही वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने स्पेन की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की और लिखा, 'स्पेन जीत गया'।
रोशनी वालिया और करीना कपूर की प्रतिक्रिया
अभिनेत्री रोशनी वालिया ने घर पर ही फीफा फाइनल का लुत्फ उठाया और स्पेन के चैंपियन बनते ही वे खुशी से झूम उठीं। दूसरी ओर, अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक भावुक तस्वीर साझा की, जिसमें विजेता टीम के खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को गले लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि फाइनल मुकाबले में हार के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर काफी भावुक हो गए थे।
आरजे महवश ने बयां किया मैच का रोमांच
अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश ने भी मैच को लेकर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस वॉच पार्टी के दौरान काफी नोकझोंक और उत्साह देखने को मिला, जहां समर्थक अपनी टीमों के लिए पूरी तरह जोश में नजर आए।
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें