छतरपुर। सोमवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया, एसडीएम, विभागों के अधिकारी, निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ उपस्थित रहे है।
  जनगणना 2027 अंतर्गत प्रथम चरण में 30 मई 2026 तक मकानों के सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जैसवाल ने निकायों के एचएलबी कार्य की समीक्षा करते हुए सीएमओ छतरपुर, राजनगर, बिजावर, नौगांव को विशेषरूप से जल्द से जल्द एचएलबी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के जनगणना संबधी कार्यों की मॉनिटरिंग करने के एसडीएम एवं सीएमओ को निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी प्रगणक-पर्यवेक्षक कार्य नहीं कर रहे हैं उन पर कार्यवाही करें।
  कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों पर बारदाने से गेहूं खरीदी न रुके और वारदाने की कमी वाले केन्द्रों पर प्राथमिकता से गठाने भेजने के डीएमओ को निर्देश दिए। उन्होंने सलैया, रगौली, गौरगांय, ढड़ारी एवं घुवारा केन्द्रों पर प्राथमिकता से वारदाने भेजने के डीएमओ को निर्देश दिए। साथ ही 7 दिवसों का डिस्ट्रीब्यूशन प्लान बनाकर गेहूं उठाव परिवहन तीव्र गति के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भण्डारण हेतु गोदामों की मैपिंग करने लिए कहा और खरीदी के विरूद्ध भुगतान भी क्लियर करने के निर्देश दिए।
जल संवर्धन के कार्यों में लापरवाही पर जीएम डीआईसी को शोकॉज नोटिस
छतरपुर जनपद सीईओ को रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं पोषण वाटिका के कार्य एक हफ्ते में पूर्ण कराने निर्देश
  जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने वन विभाग को कंटूर ट्रैच, तालाब निर्माण, पौधरोपण उच्च शिक्षा विभाग को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, जन अभियान परिषद् को नारा लेखन, जल चौपाल, प्रभात फेरी आदि कार्यों के लिए विशेषरूप से प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। पंचायतों में नौगांव में खेत तालाबों के कार्यों में अप्रसन्नता व्यक्त की और शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए एवं निकायों में भी पाईप लाईन लीकेज सुधार, युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन आदि कार्य कराने के लिए निर्देशित किया।
 कलेक्टर ने उद्योग विभाग द्वारा जल संवर्धन के कार्यों में लापरवाही पर जीएम डीआईसी को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही छतरपुर जनपद सीईओ को रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं पोषण वाटिका के कार्य एक हफ्ते में पूर्ण कराने निर्देश दिए।
समाधान योजना में बिजली के सरचार्ज में छूट
कैम्पों के माध्यम से समाधान योजना में बिजली के सरचार्ज में छूट के संबंध उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के संबंध में एवं बिजली कटौती की समस्याओं को लेकर भी ईई एमपीईबी को निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को मिशन मोड में शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को 50 दिवस और स्कूल शिक्षा विभाग को 1000 दिवस की लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से बंद कराने के लिए कहा।
कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी में समय सीमा से बाहर प्रकरण होने पर पेनल्टी लगाई। जिसमें तहसीलदार गौरिहार, घुवारा, नायब तहसीलदार बमनौराकलॉ, जुझारनगर, सीएमओ गढ़ीमलहरा एवं नौगांव अंतर्गत सचिव गर्रौली पचायत पर पेनाल्टी अधिरोपित की है। साथ ही मुख्यमत्री तीर्थदर्शन योजना में लक्षित आवेदनों हेतु क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिए। एसडीएम को अत्याचार निवारण के अनुभागों के राहत राशि हेतु जाति प्रमाण पत्र के आवेदन क्लियर कराने के लिए निर्देशित किया एवं एनएचएआई के भू अर्जन की समस्याओं के निराकरण के लिए भी निर्देश दिए।