बाइक सवार दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
छतरपुर। रक्षाबंधन के मौके पर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके जा रही महिला को रास्ते में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम हमा निवासी संजय रिछारिया उम्र 43 वर्ष अपनी 40 वर्षीय पत्नी सीता रिछारिया के साथ बाइक से लवकुशनगर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उर्मिल नदी के समीप कार क्रमांक एमपी 16 जेडए 9330 ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में संजय और सीता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने सीता को मृत घोषित कर दिया। संजय का फिलहाल इलाज जारी है।
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान