राजनगर विधायक के दशहरा मिलन में उमड़ा जनसैलाब
राई नृत्य बुंदेलखंड के स्वस्थ्य एवं आध्यात्मिक शक्ति का पवित्र दर्शन: पंडित सुधीर शर्मा
खजुराहो। राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया द्वारा खजुराहो के टूरिस्ट विलेज में भव्य दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग तथा भाजपा के कार्यकर्ता-पदाधिकारी हजारों की संख्या में शामिल हुए। समारोह में लोगों ने विधायक अरविंद पटैरिया का तिलक लगाकर, फूलमालाएं पहनाकर और गले मिलकर हर्षोल्लास के साथ पर्व का उत्सव मनाया। विधायक अरविंद पटैरिया ने कहा कि हमारे बुंदेलखंड की परंपरा मेल-जोल और एकता की रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति हमारे आपसी सहयोग और भाईचारे की पहचान है।
कार्यक्रम में मतंगेश्वर सेवा समिति एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में सामाजिक एकता, सद्भावना और भाईचारे की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समाजों के लोगों ने मिलजुलकर इस पावन पर्व को मनाया, जो खजुराहो की गंगा-जमुनी संस्कृति का परिचायक है।
इस अवसर पर पंडित शर्मा द्वारा मतंगेश्वर की नगरी में जीतू खरे एवं उनकी पूरी टीम का सम्मान किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बुंदेलखंड का पारंपरिक राई नृत्य अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस नृत्य को देखकर देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। राई नृत्य की प्रस्तुति ने समारोह में आध्यात्मिकता, आनंद और सांस्कृतिक उल्लास का सुंदर वातावरण निर्मित किया।
इस आयोजन के विशिष्ठ अतिथियों मे नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी, मण्डल अध्यक्ष खजुराहो गौरव सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष राजनगर कमलेश पटेल ( चौबर ), किसान मोर्चा के मुकेश पांडे, होटल व्यवसायी अशोक गौतम, नगर परिषद सी एम ओ खजुराहो बसंत चतुर्वेदी, उपस्थित रहे उनके साथ इंडो यूरोपीयन काउंसिल के आशिफ खान, परिवर्तन एनजीओ के राकेश राजोरिया, कार्तिक शिवहरे, बुंदेलखंड बैंक के विजय रजक, मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र पाठक, मजदूर संघ के वीरेंद्र सिगोत, उभरते कलाकार राज रैकवार, ऋषि अनुरागी, तन्मय अनुरागी, आदि उपस्थित रहे
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया