लाटरी के एक टिकट ने कर दिया मालामाल, जीते 87 अरब रुपए
वॉशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया में किसी एक इंसान के लिए यह टिकट सिर्फ उम्मीद नहीं, जिंदगी बदल देने वाली हकीकत बन गया। मेगा मिलियन्स लॉटरी ने ऐलान किया कि एक ही टिकट ने लगभग 980 मिलियन डॉलर (लगभग 87 अरब रुपये) का जैकपॉट जीता है। यह इतिहास के आठ सबसे बड़े जैकपॉट्स में से एक है। मेगा मिलियन्स ने बताया कि यह जैकपॉट जून के आखिरी हफ्ते से लगातार बढ़ रहा था। शुक्रवार के ड्रॉ में जॉर्जिया में बेचे गए एक टिकट के सारे छह नंबर मैच हो गए।
मेगा मिलियन्स ने अप्रैल में अपना फॉर्मेट बदला और टिकट की कीमत 2 डॉलर से बढ़ाकर 5 डॉलर कर दी। इससे जैकपॉट पहले से कहीं तेजी से बढ़ेगा और शुरुआती रकम भी 20 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 50 मिलियन डॉलर कर दी गई है। मेगा मिलियन कंसोर्टियम के लीड डायरेक्टर जोशुआ जॉनसन ने बताया, ‘अप्रैल में मेगा मिलियन्स गेम में बदलाव के बाद से अब तक जीता गया सबसे बड़ा जैकपॉट 980 मिलियन डॉलर है।’
ड्रॉ में जो नंबर आए वह थे 1, 8, 11, 12 और 57, जबकि गोल्ड मेगा बॉल था 7 कुल इनाम लगभग 980 मिलियन डॉलर और कैश ऑप्शन 452.2 मिलियन डॉलर बताया गया है। यह नवंबर महीने में अब तक का सबसे बड़ा इनाम है। साथ ही मेगा मिलियन्स के इतिहास का आठवां सबसे बड़ा जैकपॉट। इससे पहले इतना बड़ा इनाम दिसंबर 2024 में निकला था, जब कैलिफोर्निया के एक खिलाड़ी ने 1.269 बिलियन डॉलर जीता था। लाटरी ने बताया कि 27 जून को वर्जीनिया में 348 मिलियन डॉलर का जैकपॉट निकलने के बाद लगातार 40 ड्रॉ हुए। यह मेगा मिलियन्स के इतिहास में सबसे लंबा जैकपॉट रन था। इन ड्रॉ के दौरान 1.43 करोड़ जीतने वाले टिकट अलग-अलग स्तरों पर निकले।मेगा मिलियन्स ने यह भी बताया कि अप्रैल में गेम के नए नियम लागू होने के बाद प्राइज वैल्यू काफी बढ़ गई है। सिर्फ नॉन-जैकपॉट प्राइज ही लगभग 343.4 मिलियन डॉलर तक पहुंच गए। इनमें 2 मिलियन डॉलर या उससे ज्यादा के 21 सेकंड-टीयर प्राइज शामिल हैं, जो एरिजोना, कैलिफोर्निया, केंटकी, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, इलिनॉइस, आयोवा, मिशिगन, मिसिसिपी, न्यूजर्सी, न्यूयॉर्क, नॉर्थ कैरोलिना, टेक्सस, और वर्जीनिया में जीते गए।
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
लापरवाही बनी काल, खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत से मातम
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला, टीकाराम जूली ने PM से की बड़ी अपील