तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत
छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक के शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पनागर वार्ड खैरों का रहने वाला 22 वर्षीय विनोद पुत्र गोपी कुशवाहा गुरूवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपनी ऑटो में सब्जी भरकर छतरपुर मंडी आ रहा था, इसी दौरान सागर-कानपुर हाईवे पर ग्राम चौका के समीप तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने उसकी ऑटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का चालक मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मातगुवां पुलिस विनोद के शव को जिला अस्पताल लाई, जहां पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहां पुलिस मर्ग कायम कर ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला